कैथल। गांव पाई में दो अज्ञात आरोपी शराब के ठेके के कारिंदे को चाकू दिखाकर उससे 1470 रुपये, शराब व मोबाइल लूटकर ले गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव करोड़ा निवासी प्रवीन कुमार ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि उसने गांव पाई में शराब का ठेका लिया हुआ है। 30 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे उसके ठेके पर बजीरखेड़ा निवासी कृष्ण नाम का कारिंदा बैठा हुआ था। इस दौरान दो अज्ञात आरोपी मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने कारिंदे को चाकू दिखाकर गल्ले से 1470 रुपये निकाल लिए बाद में शराब की दो बोतलें और कारिंदे का मोबाइल भी लूटकर ले गए। जांच अधिकारी महिपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।