फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर छह लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजौंद के पास एक बाइक सवार से तीन लुटेरों ने छह लाख रुपये से भरा बैग व मोबाइल फोन छीन लिया है। पीड़ित बैंक से नकदी निकलवाकर घर जा रहा था। पुलिस ने कार सवार तीन लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जिला जींद के गांव छातर निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसने क्रेडिट कार्ड पर एचडीएफसी बैंक से लोन लिया था। किश्त भरने के बाद लिमिट के लिए पैसे लेने थे। वह मंगलवार को उसके दोस्त सुरेश के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर एचडीएफसी बैंक किठाना गए थे। इस दौरान बैंक मैनेजर ने कहा कि आप मुख्य शाखा राजौंद से पैसे ले लो। इसके बाद वे मुख्य शाखा चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां 6 लाख रुपये निकलवाकर वापस घर जा रहे थे। जब राजौंद से थोड़ा आगे निकले तो एक अज्ञात कार चालक ने उनकी मोटरसाइकिल के आगे कार को अड़ा दिया। इसके बाद कार से तीन युवक नीचे उतरे और पिस्तौल दिखाकर मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपी उनसे पैसों सहित थैला व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। एसआई वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें