फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का प्रयास, एटीएम से रुपये चोरी व झपटमारी के चार मामलों में नौ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट का प्रयास, एटीएम से रुपये चुराने और झपटमारी के 4 अलग-अलग मामलों में पुलिस ने नौ आरोपी गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से वारदातों में प्रयुक्त की गई 3 बाइक और छीनी गई संपत्ति बरामद कर ली गई है। एटीएम से रुपये चुराने के मामले में चोरी की 1.5 लाख रुपये नकदी व एटीएम मशीन पहले ही बरामद की जा चुकी है। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि 12 नवंबर को शमशेर सिंह नंदकरण माजरा की शिकायत पर राजौंद में दर्ज मामले अनुसार वह अपने भाई सहित रात को करीब 9 बजे अपनी गाड़ी में सवार होकर पर कोटड़ा से गांव की तरफ आ रहे थे। रास्ते में बाइक पर आए युवकों द्वारा गाड़ी रुकवा कर उनका पैसों का बैग लूटने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। राजौंद पुलिस के एसआई ईश्वर सिंह द्वारा किच्छाना निवासी आरोपी अमित उर्फ कबूतर, शंकर व एक 15 वर्षीय किशोर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक व डंडा बरामद कर लिए गए। 2 आरोपी न्यायिक हिरासत में व नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

राजौंद की डॉक्टर नेहल गुप्ता से 9 अगस्त को राजौंद के पास से मोबाइल छीनने के मामले में सीआईए-1 पुलिस के एएसआई मुकेश कुमार की टीम द्वारा आरोपी विक्की व विशाल राजौंद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई। बरामद की गई बाइक सुभाष चंद पाई की मिली। 12 जून की रात क्योडक़ एसबीआई बैंक के नकदी भरे एटीएम को उखाड़कर ले जाने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी गुलशेर उर्फ काला निवासी पुबेर जिला यमुनानगर व फरमान बेगीनाजर जिला सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रोटेक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। एटीएम से चोरी की 1.5 लाख रुपये नकदी व एटीएम मशीन बरामद की जा चुकी है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
झपटमारी के एक अन्य मामले में सिविल लाईन पुलिस के एएसआई कुलबीर सिंह द्वारा आरोपी गुरमुख उर्फ गोलू व डिंपल बरोट को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से विजय कुमार का मोबाइल फोन झपटने की वारदात में प्रयुक्त की गई बाइक बरामद कर ली गई, जबकि झपटा गया फोन पहले ही बरामद किया जा चुका है। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें