फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरोपी जितेंद्र अमेरिका में लुकआउट नोटिस अटका

Fri, 13 Jun 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बाकल गांव में दो बेटियों और मां के आत्महत्या के मामले में अमेरिका में मौजूद आरोपी जितेंद्र के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने में देरी हो रही है, क्योंकि अभी तक स्थानीय पुलिस को इसकी अनुमति नहीं मिली है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में विदेश मंत्रालय से पत्राचार किया जा रहा है और लुकआउट नोटिस जारी होने में अभी कुछ समय और लगेगा।

इस मामले की पृष्ठभूमि में, बाकल गांव की बुजुर्ग महिला गुड्डी देवी ने अपनी दोनों बेटियों पूजा और निशा के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच में सामने आया था कि पूजा के जीजा जितेंद्र ने गलत संदेश भेजकर अपनी पत्नी और साली को मानसिक रूप से परेशान किया था।
विज्ञापन


इसी तनाव के कारण तीनों ने यह कदम उठाया। पूजा के पति अनिल की शिकायत के बाद जितेंद्र के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। 

गुड्डी देवी (50) के पति जसवंत सिंह की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। उनके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी निशा की शादी करनाल के माजरा रोडान गांव में हुई है। उसका पति और घटना का आरोपी जितेंद्र अमेरिका में रहता है। उनके दो बच्चे हैं।

वहीं गुड्डी देवी की छोटी बेटी पूजा की शादी इस साल फरवरी में बंदराना गांव में हुई थी। गुड्डी का बेटा नीरज दो साल पहले डंकी के रास्ते अमेरिका गया था। वहां कैलिफोर्निया में नौकरी कर रहा है।
विज्ञापन


पूंडरी थाना के प्रभारी राजिंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक आरोपी जितेंद्र का लुकआउट नोटिस जारी करने के लिए अनुमति नहीं मिली है, लेकिन इसके लिए विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क किया जा रहा है। थाना प्रभआरी ने उम्मीद जताई है कि अगले 15 से 20 दिनों के भीतर यह नोटिस जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें