कैथल। श्री सनातन धर्म सभा कैथल की ओर से कोठी गेट पर चलाए जा रहे बाल उपवन आश्रम कैथल में मंगलवार को लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला बाल संरक्षण इकाई के काउंसलर राजबीर सिंह और सोशल वर्कर राजबीर ने होलिका दहन कर की।
कार्यक्रम में वृद्ध आश्रम के वृद्ध तथा बाल संरक्षण केंद्र के बच्चे व स्टाफ सदस्य शामिल हुए। रविभूषण गर्ग ने कहा कि यह पर्व हमें आपसी प्रेम, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों का मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास मजबूत होता है। शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को समान महत्व दिया जाता है। इस अवसर पर कंचन मदान, नरेश कुमार, सुरेश कुमार, सोनिया उपस्थित रहे। संवाद