फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्कूल में अध्यापक से मारपीट विरोध में ताला लगाकर धरना

Sat, 19 Jul 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद/कैथल। सेरधा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक अध्यापक से मारपीट के विरोध में शुक्रवार को स्कूल स्टाफ ने अवकाश की घोषणा कर स्कूल पर ताला जड़ दिया और मुख्य गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। मामले को लेकर हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) ने भी शिक्षकों का समर्थन किया है।

घटना मंगलवार दोपहर की है जब दस्तावेज सत्यापन के लिए आए 4–5 युवकों ने विद्यालय में नियुक्त प्राध्यापक सुरेंद्र कुमार से कथित तौर पर मारपीट की। आरोप है कि छुट्टी के बाद जब सुरेंद्र स्कूल परिसर से बाहर निकले तो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें उन्हें कमर और चेहरे पर चोटें आईं। वीरवार रात उन्होंने मेडिकल करवाया।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर राजौंद थाना पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह से ही स्कूल के अध्यापक विरोध प्रदर्शन पर बैठ गए थे। उन्होंने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रशासन की और से पुलिस व अन्य अधिकारी भी धरना स्थल पर पहुंचे व स्कूल स्टाफ व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्कूल स्टाफ और हरियाणा स्कूल लेक्चर एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। बाद में आश्वासन मिलने पर अपराह्न तीन बजे के बाद प्रदर्शनकारियों ने स्कूल का ताला खोला।

इस मामले हसला भी शिक्षक के समर्थन में आई है। धरना स्थल पर एसएमसी कमेटी के सदस्य, ग्रामीण व स्कूल स्टाफ भी शामिल हुए। उपस्थित जनों में सतपाल सरपंच, धर्मपाल, प्रवीण, सुमित प्रजापत, गुरमीत जस्सी प्रधान, भेदा पूर्व पंच और प्रकाश पूर्व सरपंच प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

राजकीय स्कूलों में बढ़ रही हिंसा से शिक्षकों में आक्रोश

हसला के जिला प्रधान राजीव मलिक ने कहा कि अगर शिक्षक ही स्कूल में सुरक्षित नहीं हैं, तो सरकार किसकी सुरक्षा कर रही है? ऐसी घटनाएं न केवल शिक्षकों में भय पैदा कर रही हैं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र को असुरक्षित बना रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि हाल के समय में प्रदेशभर के स्कूलों में शिक्षकों पर हमले व हत्याओं की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे शिक्षकों में गंभीर चिंता है।

इस मौके पर सतपाल सरपंच, धर्मपाल, प्रवीण, सुमित प्रजापत, गुरमीत जस्सी प्रधान, भेदा पूर्व पंच, प्रकाश पूर्व सरपंच मौजूद रहें ।

प्राध्यापक सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

-राजकुमार, थाना प्रभारी
क्या है मामला
n
अध्यापक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि दस्तावेज सत्यापित करने वाले युवक स्कूल परिसर में घूम लगे तो उन्होंने कार्यालय में बैठने के लिए कहा मामला शांत हो गया था।

n
स्कूल की छुट्टी के बाद जब प्राध्यापक सुरेंद्र सिंह परिसर से बाहर निकले तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, प्राध्यापक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान उनके कमर और चेहरे पर भी चाेटें आई है।

हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने सुरक्षा कानून बनाने की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी

कलायत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव सेरधा में कार्यरत प्राध्यापक सुरेंद्र सिंह पर 17 जुलाई को हुए हमले के विरोध में हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) ने जिला प्रधान ईश्वर सिंह की अगुवाई में कड़ा विरोध दर्ज कराया। कलायत में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ईश्वर सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की रीढ़ हैं, और उन पर हमला सीधे सामाजिक व्यवस्था पर हमला है। उन्होंने कहा कि हिसार की दर्दनाक घटना अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि कैथल जिले के गांव सेरधा में एक और शिक्षक को निशाना बना लिया गया। यह बेहद निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि प्राध्यापक सुरेंद्र सिंह के बारे में बताया गया कि वह अपने कार्य को अत्यंत निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हैं।

घटना के दिन जब वह विद्यालय से छुट्टी के बाद अपने साथियों के साथ बाहर जा रहे थे, तभी कुछ

असामाजिक तत्वों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की। स्कूल स्टाफ और गांव के सरपंच की मदद से उन्हें हमलावरों से बचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें