फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नागरिक अस्पताल के अल्ट्रसाउंड केंद्र पर ताला, भटक रहे रोगी

Sat, 10 Jan 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल। कक्ष गेट पर लगा पोस्टर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक जांच सेवा पूरी तरह बंद पड़ी है। रेडियोलॉजिस्ट के एक माह के अवकाश पर जाने के कारण अल्ट्रासाउंड केंद्र पर ताला लगा हुआ है, जिससे जांच के लिए पहुंच रहे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ रही है, जिनके लिए अल्ट्रासाउंड जांच आवश्यक होती है।

अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर एक नोटिस चस्पा किया गया है, जिसमें लिखा है कि संबंधित डॉक्टर अवकाश पर हैं। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को डॉक्टरों द्वारा अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी जा रही है, लेकिन जांच कक्ष पर ताला मिलने से उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 30 से 40 अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं, जिनमें अधिकांश गर्भवती महिलाओं से संबंधित होते हैं। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने के बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। मजबूरी में मरीजों को निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है, जहां 800 से 2000 रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है, जबकि यही सुविधा सरकारी अस्पताल में निःशुल्क उपलब्ध है।

स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर गरीब व जरूरतमंद मरीजों के लिए यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि जिला अस्पताल जैसे बड़े संस्थान में एक से अधिक रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति या अवकाश के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था अनिवार्य होनी चाहिए।



रेडियोलोजिस्ट छुट्टी पर है। गर्भवती महिलाओं के लिए बाहर के केंद्रों पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जा रही है। रोगियों को परेशानी नहीं होने दी जा रही। -डॉ. रेनू चावला, सिविल सर्जन
नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आया था, लेकिन यहां पर केंद्र पर ताला लटका हुआ है। मैं दो दिन पहले भी आया था तब भी ताला ही लगा था। -सोनू, मटौर
विज्ञापन


पेट का अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आ रही हूं, लेकिन जब कक्ष को बंद देखा निराशा होकर जाना पड़ा रहा है। पता चला कि डॉक्टर एक महीने के अवकाश पर हैं । -ज्योति

कैथल। कक्ष गेट पर लगा पोस्टर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें