फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीज भंडार पर लटका ताला, किसान मायूस

Wed, 23 Oct 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। गेहूं की बिजाई का सीजन जोरों पर है। किसानों को गेहूं की बिजाई के लिए बीज की तुरंत आवश्यकता है, लेकिन किसानों को गेहूं का बीज उपलब्ध करवाने वाली सरकारी दुकान पर पिछले कई दिनों से ताला लटका हुआ है। किसान बीज मिलने की उम्मीद में हर रोज इस बीज भंडार पर आते हैं लेकिन वहां लटके ताले को देखकर वापस लौट जाते हैं।

मंगलवार को बीज लेने पहुंचे किसान जरनैल सिंह, पाला राम, सुरजभान, नरेश कुमार, गुरमुख सिंह, विजय ने कहा कि गेहूं की बिजाई का समय चल रहा है। किसानों को बीज की तुरंत आवश्यकता है लेकिन कैथल रोड स्थित बीज की सरकारी दुकान पिछले कई दिनों से बंद पड़ी है। किसानों ने कहा कि इस संबंध में वे कई बार अधिकारियों को सूचित करवा चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं हो रहा।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि यदि वे निजी बीज विक्रेता से गेहूं का बीज खरीदते हैं तो उन्हें अनुदान से वंचित रहना पड़ता है। किसानों ने कहा कि निजी विक्रेताओंं से खरीदा गया बीज कई बार घटिया किस्म का निकलता है जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ता है। किसानों ने मांग रखी कि सरकार जल्दी बीज के रेट निर्धारित करें, ताकि किसानों को समय रहते बीज उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन


सरकारी बीज केंद्र चीका में पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध है। अभी सरकार की तरफ से बीज की रेट लिस्ट नहीं आई है। जैसे ही सरकार की तरफ से रेट लिस्ट जारी की जाएगी उसी दिन किसानों को बीज वितरित कर दिया जाएगा। -डॉ. कंचन कुमारी, एसडीओ, कृषि विभाग चीका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें