फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिक्षक की तलाश के लिए मोहल्लावासियों का प्रदर्शन

Fri, 08 May 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए सुंदरान मोहल्ला के लोग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। चंदाना गेट स्थित सुंदरान मोहल्ला के निवासियों ने वीरवार को लापता अध्यापक की तलाश के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पांच दिनों से लापता कंप्यूटर टीचर विवेक कुमार का जल्द पता लगाया जाए और मामले की जांच की जाए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।

परिजनों के अनुसार विवेक कुमार बरोट-बंदराना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में कंप्यूटर टीचर के पद पर कार्यरत हैं। वह 2 मई की सुबह रोजाना की तरह घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटे। पांच दिन बीत जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन


परिवार ने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारों, परिचितों और अन्य संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद थाना सिविल लाइन कैथल में लिखित शिकायत दी गई, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद अभी तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल के कुछ स्टाफ सदस्य, जिनमें प्रिंसिपल सहित अन्य लोग शामिल हैं, विवेक के साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें मानसिक प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि मानसिक दबाव के कारण ही वह कहीं चले गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि स्कूल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर मामले का जल्द खुलासा किया जाए। मोहल्लावासियों और परिजनों ने विवेक कुमार को सुरक्षित तलाशने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें