फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के नकली कागजात दिखाकर लोन लेने वाला आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जमीन के नकली कागजात दिखाकर लोन लेने वाले एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पीआरओ प्रदीप नैन ने बताया कि पुलिस की टीम ने जमीन के नकली कागजात तैयार करके लोन लेने वाली एक महिला आरोपी भैणी माजरा निवासी संतोष को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विदित रहे कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया टिंबर मार्केट कैथल के ब्रांच मैनेजर नरेश कुमार बेरवाल ने शिकायत दी थी कि भैणी माजरा निवासी संतोष ने बड़नपुर निवासी रेशम, हरसौला निवासी पंकज के साथ मिलकर तत्कालीन मैनेजर तेज सिंह चौहान से सांठगांठ कर लोन पास करवाया था। जिस बारे थाना शहर में विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच इकनोमिक सैल कैथल द्वारा की गई। इस मामले में अन्य आरोपी रेशम, पकंज व तेज सिंह पहले ही धोखाधड़ी के किसी अन्य मामले में जिला जेल बंद है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें