फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उठान धीमा होने से मंडी में किसानों को गेहूं डालने में दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। अनाज मंडी राजौंद में उठान धीमा होने से मंडी में किसानों को गेहूं डालने में दिक्कत हो रही है। स्कूल में बनाए गए खरीद सेंटर में किसान कच्चे में गेहूं डालने को मजबूर हैं। किसान माजरा निवासी सतीश ने बताया कि उसके तीन ट्राली गेहूं अभी भी घर पड़ी हैं। मैसेज ना आने से उसने किराये पर ट्राली लेकर अपने घर में ही गेहूं की भरकर खड़ी की, लेकिन बरसात से चिंता सता रही है। अबकी बार ऑनलाइन गेहूं की खरीद किसानों के लिए गले का फांस बन गई है। किसानों को खेत में से गेहूं पहले घर डालनी पड़ती है फिर मैसेज आने पर फिर मजदूरों से भरवाकर मंडी में ले जानी पड़ती है। इससे किसान को दोहरी मार पड़ रही है। मार्केट कमेटी सचिव चरणदास ने बताया कि मंडी में वीरवार तक 8 लाख 578 कट्टे मंडी में गेहूं की खरीद हो चुकी है। जबकि 4 लाख 48 हजार 335 कट्टों का मंडी से उठान हो चुका हैं। चार लाख 98 हजार 697 कट्टे अभी भी राजौंद जाखौली किठाना सेरहदा के परचेज सेंटर में पड़े हैं। राजौंद मंडी एसोसिएशन के प्रधान महिपाल राणा ने बताया कि खरीद एजैंसी हैफेड द्वारा 1 दिन ही गेहूं की खरीद की गई थी अभी भी 24 हजार कट्टे मंडी में पड़े हैं। जबकि 6-7 ट्रक गेहूं के वापस आ चुके हैं। इसका सारा प्रभाव आढ़तियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें