गुहला-चीका। खंड कार्यालय गुहला में बुधवार को लखपति दीदी महासम्मेलन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का लाइव संबोधन श्रोताओं को सुनाया। बतौर मुख्यातिथि रवि तारांवाली ने शिरकत की। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ जहां भाजपा सरकार देश की महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयासरत है वही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने प्रदेश में महिलाओं पर निरंतर अत्याचार कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनधन योजना के तहत करोड़ों महिलाओं के खाते खोले गए और उज्ज्वला योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिऐ गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया है, जबकि सरकार ने तीन करोड़ महिलाओं को इस दायरे में लाने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की धरती से प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम की शुरूआत की थी जिसके सार्थक परिणाम आ रहे हैं। इस मौके पर राजेश पिंटू, सलिंद्र बाल्मीकि, कर्मवीर लीला, नरेश बलवेहडा, ओमता राम, सूरता राम शर्मा व संजू सिंह आदि मौजूद थे। संवाद