मंच पर अभिनय करते प्राथमिक विद्यालय के छात्र। विज्ञप्ति
कलायत। रामगढ़ पांडवा गांव के सरकारी विद्यालय में प्राथमिक पाठशाला के विद्यार्थियों ने रामायण पर आधारित रामलीला का मनमोहक और जीवंत मंचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीता स्वयंवर के दृश्य से हुआ। इसमें भगवान राम ने महाराजा जनक की शर्त पूरी कर धनुष तोड़ा और सीता से विवाह किया। बाल कलाकारों ने बाली-सुग्रीव संवाद, भरत मिलाप और रावण-हनुमान प्रसंग का प्रभावशाली अभिनय किया। इस सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने अपनी अभिनय कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने समाज को मर्यादित जीवन जीने और नैतिक मूल्यों को अपनाने का सशक्त संदेश भी दिया। रिया, शौर्य, रीत, तनिष, कृतिका, सुखप्रीत, योगेश, सोमवीर, दिशांत, गुरबिंद, अनिकेत, अभिमन्यु, नीतू, सूरज, अमन, अंकित, देवांशी, आलिया, नीरज, ऋतिक, कार्तिक, अंजली, आर्यन और रमन सहित अनेक विद्यार्थियों ने विभिन्न पात्रों को बखूबी निभाया। संवाद