फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुंडरी की नन्ही काश्वी ने इंडिया टैलेंट फाइट के फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
बॉलीवुड कोरियोग्राफर गीता माँ के साथ काश्वी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी की 8 वर्षीय बेटी काश्वी ने अपनी अद्भुत नृत्य कला से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। ध्रुव पब्लिक स्कूल फतेहपुर में तीसरी कक्षा की छात्रा काश्वी ने कम उम्र में ही कई बड़े मंचों पर शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया है। काश्वी ने प्रतिष्ठित मंच इंडिया टैलेंट फाइट के फाइनल में अपनी जगह बनाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंडिया टैलेंट फाइट के जज बॉलीवुड एक्टर व कोरियोग्राफर गीता मां के सामने उत्तराखंड में काश्वी ने प्रस्तुति दी। परिजनों के अनुसार काश्वी बचपन से ही नृत्य के प्रति विशेष रुचि रखती हैं और नियमित अभ्यास के माध्यम से प्रतिभा को लगातार निखार रही हैं। उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। काश्वी की सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे पुंडरी क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। इस नन्ही बेटी की उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

बॉलीवुड कोरियोग्राफर गीता माँ के साथ काश्वी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें