कैथल। नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने सभी 31 पार्षदों से अपने-अपने वार्ड की समस्याओं व विकास कार्यों की सूची देने को कहा है ताकि विकास कार्यों के लिए एस्टीमेट बनवाकर उन्हें हाउस की 22 जुलाई को होने वाली बैठक में पास किया जा सके। साथ ही समस्याओं की सूची भी तैयार करने को कहा है।
शहर में नवगठित सरकार की आगामी 22 जुलाई को विकास कार्यों के संबंध में पहली बैठक होने जा रही है। इसमें शहर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा होगी। नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याएं व होने वाले संभावित विकास कार्यों की सूची तैयार करने को कहा है। इस बैठक में शहर में सड़कों पर पशु, खराब स्ट्रीट लाइट, सफाई व विकास कार्य प्रमुख एजेंडे होंगे। शेष एजेंडे अध्यक्ष की अनुमति से रखे जाएंगे।
नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग के प्रतिनिधि संदीप गर्ग ने बताया कि नप अध्यक्ष ने सभी पार्षदों से अपनी समस्याएं व विकास कार्यों की सूची तैयार करने को कहा है ताकि 22 जुलाई की बैठक में इन्हें पास किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि सड़कों पर पशुओं की टैगिंग की जाएगी ताकि पता चल सके कि शहर में सड़कों पर पशु कितने हैं और कितने गोशाला भेजे जा चुके हैं।