कैथल। तितरम पुलिस ने शराब की अवैध चलती भट्टी पकड़ी लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने चलती भट्टी से तीन बोतल शराब व 200 लीटर लाहन बरामद किया। तितरम पुलिस की टीम ने शाम के समय सूचना मिलने के बाद प्योदा गांव निवासी नवाशा के खेत कोठा में दबिश दी। जांच के दौरान खेत कोठा से चल रही अवैध शराब भट्ठी सहित 200 लीटर लाहन, तीन बोतल शराब तथा भट्टी चलाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ पूंडरी थाने में केस दर्ज किया गया है। संवाद