कैथल। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर साढ़े 26 बोतल शराब व 50 लीटर लाहन बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी अनाज मंडी पुलिस ने सैंसी बस्ती कैथल निवासी राजेंद्र सिंह को जींद रोड सरकारी स्कूल के पास काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे में बैग से 24 बोतल देसी शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने ग्योंग रोड पर एक खेत से आरोपी भगत सिंह कॉलोनी निवासी जोगिंद्र सिंह को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 2.5 बोतल हथकड़ी शराब व 50 लीटर लाहन बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद