फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शराब और 50 लीटर लाहन बरामद

Sun, 22 Sep 2024 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने तीन मामलों में तीन आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 116 बोतल शराब व 50 लीटर लाहन बरामद किया है। थाना पूंडरी पुलिस ने गांव हजवाना निवासी बलिंद्र के मकान पर दबिश देकर भट्ठी चलाकर शराब तैयार कर रहे आरोपी बलिंद्र को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से चलती भट्ठी सहित 35 बोतल शराब, 50 लीटर लाहन व अन्य उपकरण बरामद किए। दूसरे मामले में पूंडरी पुलिस ने गांव म्यौली स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी म्यौली निवासी संजय कुमार को 67 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। एक अन्य मामले में थाना कलायत पुलिस ने कलायत स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी कलायत निवासी सतीश कुमार को 14 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें