संस्था की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान स्कूली बच्चे। सौ संस्था
- फोटो : मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में रोते-बिलखते परिजन।
कैथल। लायंस क्लब कैथल समाज सेवा में कई तरह की गतिविधियों में सक्रिय है, जैसे कि स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना। यह संस्था खेल के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करती है। यह क्लब विभिन्न सामाजिक अभियानों के बारे में जागरूकता बढ़ाकर और जरूरतमंद लोगों की मदद करके निरंतर समाज सेवा के कार्यों में योगदान दे रहा है।
लायंस क्लब कैथल के पदाधिकरी प्रवेश बंसल ने बताया कि संस्था वर्ष 1976 से कार्य कर रही है और अब तक नेत्रदान के लगभग 10000 से अधिक शपथ पत्र लिए जा चुके हैं। मृत्यु उपरांत 100 से अधिक लोगों से नेत्रदान लिए जा चुके है। हेपेटाइटिस वैक्नीनेशन कैंप 60 से अधिक लगाए हैं। कैंसर वैक्सिनेशन कैंप अभी तक 7 लगे है। सर्वाइकल कैंसर
- लायंस क्लब कैथल में 1976 से कार्य कर रही है। जिले में क्लब की प्रथम ब्रांच लायन डॉ. कमलेश बंसल की ओर से खोली गई। नगर में 1979 में अग्रवाल युवा सभा की स्थापना की। लक्की ड्रॉ, कवि सम्मेलन इत्यादि आरम्भ किए गए। दुबारा स्थानीय टेलीफोन डायरेक्टरी का प्रकाशन किया गया।- प्रवेश बंसल द्वारा 1986 में भारत विकास परिषद के बैनर में अशोका सिनेमा के मालिक राम किशन दास के नाम पर आई बैंक की स्थापना की गई। जिस के द्वारा 6000 लोगों को जोड़ा गया। तब से नगर में आंखें दान की प्रथा शुरू हुई। 88- 89 में एक नया ट्रस्ट मानव कल्याण ट्रस्ट बनाया गया, जिस के अंतर्गत राम किशन दास आई बैंक, पुस्तक बैंक, पुराना वस्त्र बैंक व रक्त दाता बैंक चलाया गया। सरकारी बॉयज स्कूल में नेत्र बैंक के प्रचार के लिए एक 6 घंटे का विशाल अंताक्षरी कंपटीशन करवाया गया। नगर में गोलीकांड के समय, सिविल हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में ब्लड लेने व मरीजों को ब्लड चढ़ाने का कार्य संभाला। लगातार 2 वर्ष तक हैपेटाइटिस वैक्सीनेशन कैंप का का हर 15 दिन पश्चात आयोजन किया गया, जिस के द्वारा हजारों लोगों को लाभ पहुंचाया गया।
- लायंस क्लब कैथल सेंट्रल के अंतर्गत पानी बचाओ, प्लास्टिक का बहिष्कार, ऑनलाइन खरीददारी का बहिष्कार, फलदार पौधों का वितरण और विस्तार, नेत्र दान, कैंसर से बचाने का अभियान, मेडिकल सुविधाएं निशुल्क कैंप, निशुल्क शुगर जांच धनवंतरी पैथ लैब की सहायता से समाज सेवा कार्य आरम्भ किए गए।- 14 नवंबर 2024 को अर्जुन दास अग्रवाल के जन्मदिवस के 101 वर्ष पूर्ण होने पर एक अश्वनी प्रवेश बंसल चेरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की गई। उसी दिन से नगर में सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने के लिए विशेष रियायती दर से वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया गया। जो हर दूसरे महीने दूसरे शनिवार लगाया जाता है।