फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेल पिटारे से होगा भाषाई दक्षताओं का विकास

Sat, 22 Nov 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल। डॉ विजय चावला द्वारा तैयार कि गई भाषाई खेल गतिविधियों के पिटारे का किया विमोचन करते शिक्
विज्ञापन
कैथल। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने अपने कार्यालय में आरोही स्कूल में कार्यरत हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय चावला की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति तथा विद्यालय शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के दिशा निर्देशानुसार नवाचारी खेल गतिविधियों के खेल पिटारे का विमोचन किया। डॉ. विजय चावला ने जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार को बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा विद्यालय शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2023 में खेल-आधारित, अनुभव-आधारित और गतिविधि-आधारित शिक्षा को विशेष रूप से शिक्षा का मूल आधार माना गया है। खेल-खेल में भाषा ज्ञान का अर्थ है कि बच्चे औपचारिक तरीके से नहीं,बल्कि नवाचारी भाषायी खेलों, गतिविधियों, संवाद, कहानी और वास्तविक परिस्थितियों के माध्यम से स्वाभाविक रूप से भाषा सीखें। शिक्षक यदि कक्षा-कक्ष में विद्यार्थियों को खेल-खेल में भाषा ज्ञान करवाते हैं तो इससे भाषा-शिक्षण में अनेक लाभ होते हैं। सीखना स्वाभाविक और आनंदपूर्ण बन जाता है। सीखने की प्रक्रिया सहज, रोचक और विद्यार्थियों की गति के अनुरूप होती है। खेल के माध्यम से भाषा, गणित, पर्यावरण और जीवन कौशल की अवधारणाएं वास्तविक अनुभवों के साथ जुड़ती हैं। इस अवसर पर अधीक्षक सुरेश कुमार,प्रवीण थरेजा,पुरषोत्तम कौशिक तथा मारुति शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें