फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आंधी के साथ कई क्षेत्रों में हल्की बारिश

Thu, 22 May 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में जहां एक ओर भीषण गर्मी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है, वहीं बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। कई क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। अधिकतम पारा 44 डिग्री के पार रहा तो शाम को छाए काले बादलों और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन आंधी के कारण कई मार्गों पर पेड़ गिरने से रास्ते अवरुद्ध हो गए।

राहगीरों ने की मशक्कत ः राजौंद क्षेत्र के जाखौली-तितरम, सौंगल-माजरा, प्यौदा-कैथल और हरसौला-सौंगल मार्ग पर आंधी के चलते कई पेड़ गिर गए। इन मार्गों पर यातायात ठप हो गया और लोगों को लंबे समय तक जाम की स्थिति से जूझना पड़ा। कई जगह वाहन चालकों और राहगीरों ने स्वयं ही गिरे हुए पेड़ों को हटाकर रास्ता बनाया।
विज्ञापन


लू व डिहाइड्रेशन का खतरा ः बुधवार को अधिकतम तापमान 44.2 और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी की वजह से स्थानीय अस्पतालों में लू और डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। दूसरी ओर मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की चेतावनी दी है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
विज्ञापन


झुलसाने वाली गर्मी से बच्चे बेहाल, छुट्टियों की मांग

भीषण गर्मी से दोपहर में छुट्टी के समय बच्चों को बहुत दिक्कत हो रही है। अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सीवन क्षेत्र में तपिश के बाद स्कूल से लौटते बच्चों की हालत देखकर लोगों ने नाराजगी जताई। अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां तत्काल घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें