फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 को शाम सात बजे घरों में जलाएं आशीर्वाद का दीया : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने बताया कि डीसी अपराजिता के मार्गदर्शन में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत क्षेत्र में विभिन्न जागरूकता और जनसेवा गतिविधियां आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को शाम सात बजे बूथ स्तर और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा। इसके अलावा रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम और विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए सेवा सेतु शिविर लगाए जाएंगे। एसडीएम ने आमजन से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और 17 सितंबर को शाम सात बजे अपने घर पर आशीर्वाद का दीया जलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें