फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिंदगी बचाने का काम कर रहा जीवन रक्षक दल

Thu, 28 Dec 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जीवन रक्षक दल की तरफ से कैथल शहर के पिहोवा चौक पर गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए। इस दौरान डीएसपी उम्मेद कुमार के साथ ट्रैफिक एसएचओ व ट्रैफिक पुलिस की पूरी टीम मौजूद रही।

डीएसपी उमेद कुमार ने कहा कि ठंड से बढ़ते कोहरे को देखते हुए जीवन रक्षक दल लोगों का जीवन बचाने का काम कर रहा है। जीवन रक्षक दल के प्रधान प्रवीण सेगा ने कहा कि कोहरे के कारण आए दिन हादसे होते हैं, कोहरे को देखते हुए गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर लगाए ताकि गाड़ी चालक को उसके आगे की गाड़ी व पीछे आ रही गाड़ी दिखाई दे। इससे चालक अपनी गाड़ी की दूरी बनाए रखें और दुर्घटना से बच सकता है।
विज्ञापन


जीवन रक्षक दल के सदस्य राजू डोहर ने कहा कि हर साल जीवन रक्षक दल कोहरा बढ़ने पर गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का काम करता है। बुधवार को यह शुरुआत डीएसपी के हाथों से करवाई गई। डीएसपी ने कहा की कोहरे का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में लोगों को भी जागरूक होना चाहिए। वे खुद की सुरक्षा और दूसरे की सुरक्षा में ही गाड़ी चलाएं गाड़ी की लाइट व सीट बेल्ट का भी प्रयोग करें। जिससे दुर्घटना होने में बचाव रहता है। बुधवार को 400 के आसपास गाड़ियों व ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई।
विज्ञापन


एसएचओ रमेश चंद्र ने कहा कि संस्था का यह काम बहुत सराहनीय है। जिससे हम लोगों की जान बचा सके। उन्होंने कहा कि जीवन रक्षक दल की रिफ्लेक्टर टेप लगाने की मुहिम चलती रहेगी और लोगों से अपील करते हैं कि आप भी सीट बेल्ट, हेलमेट, गाड़ी की लाइट व सफेद पट्टी पर ही चले, ताकि आप भी सुरक्षित रहे और दूसरा भी सुरक्षित रखे। इस अवसर पर जीवन रक्षक दल के प्रधान प्रवीण सेगा, राजू डोहर, राकेश गौड़, प्रकाश चंद शास्त्री, सतपाल गुप्ता, राम सिंह वकील, मिंटू क्योडक़, राम सिंह कयोड़क, सतबीर वर्मा व राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें