फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बढ़ रहे तापमान से जनजीवन प्रभावित

Thu, 11 Apr 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आए दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। तेज गर्मी से दोपहर के समय में गले बार बार सूखते रहे। शाम चार बजे के बाद सड़कों पर वाहन दिखाई दिए। उधर, स्कूल व कॉलेज जाने वाले सभी विद्यार्थियों को दोपहर के समय चली रही गर्म तेज हवाएं झेलनी पड़ी।

कई छात्राएं छाता लेकर जाती दिखी तो कई छात्रों ने कोल्ड ड्रिंक्स व ठंडा जूस पीकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास किया। लेकिन गर्मी इतनी थी की पसीने से पूरा शरीर तरबतर रहा। दोपहर के समय में लोगों को कूलर व एसी का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जैसे जैसे तापमान बढ़ रहा है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भी पककर पूरी तरह से तैयार है। कई जगहों पर लोगों ने हाथ से कटाई शुरू कर दी है। एक दो दिन में कंबाइन से कटाई शुरू होगी। अधिकांश किसान अब कंबाइन से कटाई करवाकर ही जल्द से जल्द सीजन का कार्य निपटा देते हैं। किसानों को डर रहता है कि कहीं किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा उनकी परेशान न बन जाए। इसलिए जल्द से जल्द काम निपटाते हैं। इसके साथ ही रीपर से सूखा चार तूड़ी बनाते हैं और पशुओं के लिए सूखे चारे के कूप या फिर बरामदे में रखते हैं, ताकि पूरा साल उनको परेशानी न हो।
विज्ञापन


आगामी सप्ताह तक मौसम आमतौर पर साफ बना रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी। गेहूं का सीजन इसी माह निपट जाएगा। जब तक गेहूं की कटाई नहीं होती अपनी फसल पर किसान ध्यान रखें। खेतों में ट्रांसफार्मर के नीचे से साफ सफाई रखें, ताकि अग्निकांड की घटना न हो। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें