फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाबा साहेब के नाम से बनेगा पुस्तकालय

Sat, 15 Apr 2023 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सिरटा रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक भवन में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के 132वें जन्मोत्सव पर एससी बीसी एकता मंच ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने शहर में बाबा साहेब के नाम से भव्य पुस्तकालय बनवाने की घोषणा की। इस मौके पर सांस्कृतिक कलाकारों ने बाबा साहेब के तीन मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो पर चलने का गीतों के माध्यम से आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने समाज में फैली बुराइयों को दूर करने और बच्चों को शिक्षित करने के साथ अच्छे संस्कार देने का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग पर नगर परिषद की तरफ से शहर में बाबा साहेब के नाम पर एक भव्य पुस्तकालय बनाया जाएगा। जब भी हाउस की बैठक होगी, उसमें पार्षदों की सहमति से जगह का चयन कर वहां जरूरतमंद बच्चों के लिए लाइब्रेरी बनवाई जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के प्रधान धर्मपाल रति एडवोकेट ने की जबकि सुरेंद्र भारतीय व सुरेश लोधर ने संयुक्त रूप से मंच संचालन किया। इस मौके पर एससीबीसी एकता मंच ने नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग व सुमित गर्ग को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सभा के प्रधान धर्मपाल रति एडवोकेट ने अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर मंच के पदाधिकारी सुरेश लोदर महासचिव, जगदीश मेहरा, राजेश सिंहमार, राजपाल सिंह, दलबीर राठी, महेंद्र धानिया, चांदीराम, कृष्ण रंगा, पार्षद राजकली भाटिया, नप उपाध्यक्ष सीमा देवी, लख्मीचंद पबनावा, संजय भौरिया, रामफल बाता, यशपाल रिटायर्ड डीएम, एसडीओ डॉ. योगेश कुमार, अरविंद सिंहमार, जिले सिंह जांगड़ा, प्रेम जांगड़ा, बलवीर शास्त्री, कमल कांत वर्मा, सुरेश द्रविड़, पवन रंगा, रोशन लाल रंगा, रोशन लाल फौजी, रामेश्वर दास फौजी, भरत सिंह फौजी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाबा साहेब ने सभी को बराबर का हक दिलवाया
गुहला/चीका। विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भारत का संविधान लिखा, जो कि लोकतंत्र की आत्मा है और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। उन्होंने सभी को बराबर का हक दिलवाया और सभी वर्गों को समानता का हक दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने सामाजिक, छुआछूत व जाति-पाति व्यवस्था का सदा विरोध किया और पूरा जीवन समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए लगा दिया। विधायक ईश्वर सिंह डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर डॉ. बीआर अंबेडकर जन कल्याण समिति द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इससे पहले विधायक ने मार्किट कमेटी गेट के सामने डॉ. भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर लोगों द्वारा चीका में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति व पुस्तकालय बनाने की मांग की गई, जिस पर विधायक ईश्वर सिंह ने इस पर संज्ञान लेते हुए चीका शहर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की नौ लाख रुपये की लागत से बनने वाली मूर्ति की घोषणा की। विधायक ईश्वर सिंह द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर जनकल्याण समिति चीका को तीन लाख रुपये भेंट किए। डॉ. भीमराव आंबेडकर जनकल्याण समिति चीका द्वारा विधायक ईश्वर सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रामचन्द्र शर्मा, जगतार माजरी युवा जिला अध्यक्ष जजपा, सतपाल जैन, मास्टर कृष्ण कुमार, रामकुमार, हरदीप बदसुई, महिपाल सरपंच, दिल्लुराम सरपंच, दिनेश कुमार, रुलदु राम, रती राम, लाभ सिंह व राजेश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें