फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद करवाने के लिए लिखा पत्र

विज्ञापन
02-कैथल। 21 जुलाई के अंक में प्रकाशित समाचार। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। कोरोना काल के चलते बीते करीब तीन वर्ष से बंद पड़ी स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू करवाने पर शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक पंचकूला को पत्र लिखकर जोन, जिला व राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू करवाने की अनुमति मांगी है। पत्र में डीईओ ने यह भी कहा है कि अगर जल्द ही ये प्रतियोगिताएं शुरू नहीं होंगी तो खेलों में रुचि रखने वाले विद्यार्थी सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं और वजीफे की राशि से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि खेल विभाग की ओर से जुलाई माह में हर वर्ष स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। 2019 के बाद बंद हुई ये प्रतियोगिताएं अभी तक शुरू नहीं हो सकी हैं। पहले कोरोना काल के चलते खेल नहीं हो सके, लेकिन अब सब कुछ शुरू होने के बावजूद प्रतियोगिताएं बंद हैं। खेलों में अव्वल रहने पर खिलाड़ियों को सम्मान के साथ-साथ स्कॉलरशिप व पढ़ाई का खर्च तक दिया जाता है। यही नहीं, खिलाडिय़ों को खेलों में आगे बढ़ने का भी मौका मिलता है, लेकिन इस समय खिलाड़ी इन सुविधाओं से वंचित हैं।
‘अमर उजाला’ में प्रतियोगिताओं का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों से संबंधित समाचार 21 जुलाई को प्रकाशित किया गया था। इसके बाद अधिकारियों ने निदेशक को पत्र लिखा है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि जोन, जिला व राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को लेकर उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया है। जल्द ही प्रतियोगिताएं शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें