फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूर्व विधायक के खिलाफ ग्राम पंचायत के लेटर हेड पर लिखा पत्र

Mon, 02 Sep 2024 06:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एक पूर्व विधायक के खिलाफ खिलाफ ग्राम पंचायत के लेटर हेड पर पत्र लिखने पर विवाद छि़ड़ गया। इस मामले में पत्र में पूर्व विधायक पर 23 से अधिक गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जिस लेटर हेड पर शिकायत दी गई है, वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भाजपा के नेताओं सहित अन्य कुछ लोगों के हस्ताक्षर भी हैं। सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने चीका थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


गुहला के गांव डेरा बाजीगर (कल्ल रमाजरा) के सरपंच गगन कुमार के नाम से कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को ग्राम पंचायत के लेटर हेड पर एक पत्र भेजा गया है। इसमें पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्हें टिकट न देने काे कहा गया है। इस पर सरपंच की मुहर व हस्ताक्षर भी हैं। पूर्व विधायक इसी गांव के रहने वाले हैं। इसके साथ ही कई पन्ने भी पत्र के साथ संलग्न किए गए है। जिन पर भाजपा के नेताओं की मुहर व हस्ताक्षर हैं। पत्र में आरोप लगाया गया है कि विधायक बनने के बाद उन्होंने गांव में नशे की बिक्री को बढ़ावा दिया। उनके सगे भतीजे के खिलाफ भी नशे से जुड़ा एक केस भी दर्ज है। पत्र में अपील की गई है कि उन्हें टिकट न दी जाए।


सरपंच ने झाड़ा पल्ला, पुलिस को दी शिकायत

पूर्व विधायक के खिलाफ लिखे पत्र के वायरल होने के बाद हड़कंप मचा है। पत्र लेकर कल्लर माजरा गांव के सरपंच गगन सिंह चीका थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात ने उनकी ग्राम पंचायत कल्लर माजरा की लेटर हेड पर पत्र लिखकर पूर्व विधायक के खिलाफ अफवाह फैलाई है। लेटर हेड उनकी नहीं है। किसी व्यक्ति ने फर्जी लेटर हेड बनवाकर कर उस पर गलत बयान जारी किए हैं।
विज्ञापन


थाना चीका के जांच अधिकारी एसआई शक्ति सिंह ने बताया कि सरपंच गगन ने शिकायत दी हे कि उनके लेटर हेड पर पूर्व विधायक के खिलाफ साजिश रची गई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें