ढांड। खाटू श्याम परिवार ट्रस्ट कौल व ग्रामीणों ने मिलकर कपिल मुनि तीर्थ कौल में श्री खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर 15वां विशाल जागरण का आयोजन किया।
जागरण का शुभारंभ मुख्यातिथि सरपंच प्रतिनिधि नरेश आढ़ती एवं विशिष्ट अतिथि ओमपाल आढ़ती ने पूजा अर्चना कर किया। जागरण में सारी रात श्री खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। जागरण में मशहूर कलाकार रश्मि शर्मा समस्तीपुर बिहार, प्रियंका मालरा तरावड़ी, जतिन जिंदल पिहोवा, राजीव शर्मा कुरुक्षेत्र द्वारा गाए गए भजनों से सबका मन मोह लिया। चलो चलें श्याम के दरबार के मधुर भजनों पर झूमते हुए भक्तजनों ने भगवान श्री खाटू श्याम के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। रेशमी शर्मा व सभी कलाकारों ने भगवान श्री खाटू श्याम के मनमोहक भजन गाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
खाटू श्याम के लगे जयघोष-
हारे के सहारे खाटू श्याम प्यारे, खाटू बाबा सबकी सुनते हैं। श्री खाटू श्याम परिवार ट्रस्ट कौल के प्रधान श्रीराम शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट लगातार 15 वर्षों से श्री खाटू श्याम जी का जागरण करवा रहे हैं। इसके बाद सभी ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर श्री खाटू श्याम परिवार ट्रस्ट प्रधान राम शरण शर्मा, उप प्रधान राममेहर राठौर, सचिव अशोक शर्मा, महासचिव जितेंद्र कुमार, टेक चंद, महेश गुप्ता, विकास, प्रवीन जांगडा, प्रदीप गोयल, संदीप, प्रवीण वर्मा, प्रदीप गुप्ता, नरेश दीक्षित व नरेश कुमार मौजूद रहे।