फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्टॉक की जांच में कम मिला गेहूं

Tue, 06 Aug 2024 05:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में हैफेड के डीएम केके श्योराण का तबादला हो गया है। उनकी जगह नए डीएम सुरेश वैद की तैनाती कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस बीच स्टॉक की जांच के दौरान कट्टों में कम गेहूं मिलने की बात सामने आई है।

सोमवार को पंचकूला से मुख्यालय की टीम जिला कार्यालय के बने गोदाम में स्टॉक की जांच के लिए पहुंची। इस टीम में तीन से चार सदस्य शामिल रहे। टीम के सदस्यों ने देर शाम तक गोदाम में स्टॉक की जांच की। विभागीय सूत्रों के अनुसार, करीब 200 कट्टों की जांच की गई। इस दौरान कट्टों में आठ से 10 किलोग्राम गेहूं कम पाया गया है, हालांकि अभी तक टीम ने स्टॉक कम होने की पुष्टि नहीं की है। यह टीम कैथल का स्टॉक जांच करने के बाद कलायत, गुहला और अन्य जगहों पर स्थित हैफेड के गोदामों का भी स्टॉक जांचेगी।
विज्ञापन


विदित हो कि कुछ समय पहले ही पूरे जिले में अलग-अलग जगहों पर गेहूं के सरकारी स्टॉक पर पानी डालने का मामला सामने आया था। वहीं, इसी गोदाम में भी रखे गए स्टॉक में कुछ कट्टों पर पानी डालने का आरोप लगा था। इसके बाद मुख्यालय की टीम की ओर से जांच भी की गई थी। मामले में कुछ समय तक तो जांच जारी रही, लेकिन बाद में फाइल बंद हो गई थी। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी पानी डालने के मामले की जांच आगे नहीं बढ़ पाई थी। माना जा रहा है कि इन्हीं कारणों से हैफेड डीएम का तबादला किया गया और स्टॉक की जांच की जा रही है। हालांकि इस संबंध में बताया गया कि हैफेड के नियमों के तहत यदि किसी जिले में डीएम का तबादला होता है तो नए डीएम के चार्ज संभालने पर पूरे जिले में स्थित हैफेड के गोदामों में स्टॉक की जांच की जाती है। कारण कि गोदाम की देखरेख की जिम्मेदारी हैफेड के डीएम की होती है। इस समय हैफेड के गोदामों में गेहूं का स्टॉक रखा गया है।
विज्ञापन


नवनियुक्त डीएम सुरेश वैद ने बताया कि जिला अधिकारी का तबादला होने के बाद मुख्यालय की टीम नए अधिकारी के चार्ज संभालने के बाद स्टॉक की जांच करती है। यह एक नियमित प्रक्रिया है। इसके तहत ही पंचकूला से टीम जांच करने के लिए पहुंची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें