कैथल। चीका के शक्ति नगर स्थित एक मकान में घुसे अज्ञात चोर एलईडी, गैस सिलिंडर, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शक्ति नगर वार्ड-5 निवासी डॉ. धनंजय राय ने बताया कि 24 जून की सुबह करीब तीन से पांच बजे के बीच अज्ञात चोर उनके घर में घुस आए। चोर घर से एक एलईडी, एक गैस सिलेंडर, एक मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना का पता चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना देकर चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामले के जांच अधिकारी एसआई विक्रम ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली।