फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्या और परोपकार विषय पर व्याख्यान

Fri, 06 Sep 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में विद्या और परोपकार विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर गुरु नानक खालसा काॅलेज करनाल से रिटायर्ड प्रिंसिपल गुरविंद्र सिंह ने शिरकत की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. ऋषिपाल ने की। गुरविंद्र सिंह ने विद्या और परोपकार के विभिन्न पहलुओं जैसे विद्या के मूल सिद्धांत, परोपकार के तरीके और तकनीक, विद्या और परोपकार के अनुप्रयोग पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सभी छात्रों को परोपकार के बारे में शिक्षित करना और उन्हें अपने जीवन में इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने पौधा रोपण किया और छात्र-छात्राओं को बड़ा होने तक इसकी परवरिश की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर डॉ. सोनिया रानी, डॉ. मुकेश चहल, डॉ. मीनाक्षी भी मौजूद थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें