फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजकीय बहुतकनीकी संंस्थान में व्याख्यान

Thu, 09 Oct 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में बुधवार को स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। व्याख्यान का संचालन चीका के बालाजी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज गांधी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों और स्टाफ को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल और नशे से दूर रहने के महत्व पर जानकारी दी। प्राचार्य देवेंद्र राणा ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल तकनीकी शिक्षा देना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन से जुड़े ऐसे पाठ भी सिखाना है जो उनके भविष्य को बेहतर बनाने में सहायक हों। ऐसे व्याख्यान छात्रों के व्यक्तित्व और दृष्टिकोण को विकसित करते हैं। इस अवसर पर संदीप नेहरा, देसराज धीमान उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें