फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कौशल सीखने से बढ़ता है आत्मविश्वास : डॉ चावला

Sun, 23 Nov 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
डॉ विजय कुमार चावला
विज्ञापन
कैथल। आरोही स्कूल ग्योंग में हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय चावला ने दीक्षा पोर्टल पर वीडियो संसाधनों का विकास ऑनलाइन सफलतापूर्वक संपन्न किया है। उन्होंने इस पांच घंटों के कोर्स में 95 अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस कोर्स के सम्पन्न होते ही डॉ. चावला ने ऑनलाइन कोर्स करने का एक रिकॉर्ड बना लिया है। डॉ. चावला ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय शिक्षा प्रणाली में व्यापक परिवर्तन की दिशा तय की है। इसमें डिजिटल शिक्षा, तकनीक-संवर्धित शिक्षण और बहुभाषीय ई–सामग्री पर विशेष ज़ोर दिया गया है। वीडियो संसाधन न केवल शिक्षण प्रक्रिया को रोचक बनाते हैं, बल्कि सीखने के अवसरों को भी व्यापक और समावेशी बनाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें