फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शैक्षणिक भ्रमण में जानी बैंकिंग प्रणाली

Fri, 24 Apr 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
शैक्ष​णिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने जानी बैंकिंग प्रणाली। कॉलेज - फोटो : रोडवेज के पास पेट्रोल पंप पर कम हुई भीड़ के बाद पेट्रोल भराते लोग।
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के इकोनॉमिक्स विभाग के विद्यार्थियों ने बैंकिंग प्रणाली की व्यावहारिक समझ विकसित करने के उद्देश्य से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आरकेएसडी कॉलेज शाखा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान बैंक के सहायक प्रबंधक दीपक ने विद्यार्थियों को बैंक के दैनिक कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने बचत खाता, चालू खाता, ऋण सुविधाएं, सावधि जमा (एफडी) और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के बारे में सरल तरीके से जानकारी दी। साथ ही बताया कि बैंक देश की आर्थिक प्रगति में बचत को प्रोत्साहित करने, निवेश बढ़ाने और व्यापारिक गतिविधियों को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर डॉ. ऋतु कांग वालिया एवं नीलम भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें