फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूर्व विधायक के निधन पर नेताओं ने जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। पूर्व विधायक सतविंद्र राणा के निधन पर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक लोगों ने उनके राजौंद स्थित आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान नलवा से विधायक रणधीर सिंह परिहार, डबवाली से विधायक आदित्य देवीलाल, पूर्व विधायक शशि परमार, नेपाल राणा पुत्र श्याम सिंह राणा सहित अन्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि सतविंद्र राणा का राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी व मिलनसार जनप्रतिनिधि को खो दिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें