फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों का कार्य समाज के लिए मार्गदर्शक : ग्रेवाल

विज्ञापन
वकीलों के साथ मुख्याति​थि।
विज्ञापन
गुहला चीका। जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंडीगढ़ हरि सिंह ग्रेवाल ने बार एसोसिएशन गुहला में वकीलों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वकील एक ऐसा समुदाय है जिसका आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक हर आंदोलन और सामाजिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वकीलों का कार्य दूसरे लोगों के केस के लिए खुद चिंता में रहना और उनके समस्याओं का समाधान न होने तक तनाव ग्रस्त रहना है लेकिन वकील समाज के लिए मार्गदर्शन का काम करते हैं। ग्रेवाल ने कहा कि उन्होंने अपना प्रारंभिक कार्य वकालत के रूप में यहीं से शुरू किया था और वह समाज की हर गतिविधि और परेशान व्यक्ति की मनोवैज्ञानिक स्थिति से परिचित हैं। उन्होंने नौजवान वकीलों से भी आग्रह किया कि वह प्रारंभिक अवस्था में आने वाली कठिनाइयों को नजरअंदाज कर कड़ी मेहनत करके आगे बढ़ सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट व गुहला के पूर्व में रहे अतिरिक्त सिविल जज सचिन यादव ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर अतिरिक्त सिविल जज गुहला अक्षय चौधरी, जुडिशल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राजविंदर सिंह, बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र होंडा, अधिवक्ता जीवन नैन, जीवानंद कौशिक, बालकिशन, सुखदेव वोहरा भी मौजूद रहे।

वकीलों के साथ मुख्यातिथि।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें