फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों के हकों की होगी पैरवी : चौधरी

Tue, 15 Aug 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला/चीका। हरियाणा पंजाब बार काउंसिल के को-चेयरमैन कर्मजीत चौधरी ने सोमवार को गुहला बार एसोसिएशन के मुख्य हाल में अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों की उनके द्वारा पूरी पैरवी करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि गुहला बार एसोसिएशन की मांग पर उन्होंने अपने निजी फंड से एसोसिएशन को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि आज गुहला बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता सुरेंद्र हांडा (विक्की हांडा) को बार कौंसिल पंजाब एवं हरियाणा चंडीगढ़ प्रशासकीय कमेटी के को-आपटिड सदस्य के तौर पर चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासकीय कमेटी के को-आपटिड सदस्य पंजाब-हरियाणा व यूटी से जुड़े किसी भी प्रदेश के अधिवक्ताओं की तरफ से वकीलों की किसी भी समस्या यदि प्रशासकीय कमेटी के समक्ष रखेंगे तो उनकी बात को ध्यान में रखते हुए उसका समाधान भी करवाया जाएगा। चौधरी ने कहा कि गुहला से उनका बचपन का नाता रहा है और यहां के अधिकतर अधिवक्तओं से उनकी मित्रता है। वे इसी क्षेत्र में पढ़े हैं और यहां के माहौल से भली भांति परिचित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें