फ्री सिलाई और ब्यूटी पार्लर सेंटर की शुरुआत करते हुए। विज्ञप्ति
गुहला-चीका। यूथ वीरांगना संगठन ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए पहाड़पुर गांव में फ्री सिलाई सेंटर और फ्री ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत की। इसका शुभारंभ गांव की चेयरपर्सन बलविन्द्र कौर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने यूथ वीरांगनाओं के इस प्रयास की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल उन लड़कियों के लिए वरदान साबित होगी, जो किसी कारण से घर से बाहर जाकर कुछ सीख नहीं पातीं। अब उन्हें घर-द्वार पर ही रोजगार से जुड़ा प्रशिक्षण मिलेगा जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी। इस मौके पर संगठन की सदस्य रबी, ममता, निशा, पिंकी, कीमो, गुरप्रीत, रेखा, सिमरन, अमनदीप, महक, उर्मिल, सुदेश, रीना, वीरू, नीलम और पूजा सहित कई सदस्य मौजूद रहीं।
फ्री सिलाई और ब्यूटी पार्लर सेंटर की शुरुआत करते हुए। विज्ञप्ति