कलायत। श्री कपिल मुनि सरोवर तट पर स्थित रामबाग शमशान भूमि में शनिवार को हरियाणवी फिल्म ‘धन पराया’ के लेखक मास्टर जेबी भट्ट का अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में भारी संख्या में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए।
जेबी भट्ट के भतीजे नंबरदार राधेश्याम भट्ट, आनंद भट्ट, बेटे रवींद्र भट्ट व गौरव भट्ट ने बताया कि शुक्रवार देर सायं उनका आकस्मिक निधन हिसार के एक निजी अस्पताल में बीमारी के कारण हो गया था। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने ‘धन पराया’ फिल्म के साथ-साथ विभिन्न नाटक व ड्रामा में काम किया। रामलीला के निदेशक और मंच संचालक की जिम्मेदारी कंधों पर रही। इसलिए जब-जब रंग मंच से जुड़ा कोई आयोजन होता था मास्टर जी को याद किया जाता था। उनकी मौत से कला का एक बड़ा अध्याय बंद हो गया है। संवाद