फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आवेदन की अंतिम तिथि आज चार को लगेगी मेरिट सूची

Sun, 30 Jun 2024 04:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कॉलेज में दाखिले के लिए रविवार को अंतिम दिन है। जिन विद्यार्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वह रविवार को दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिले में अब तक लगभग 15 हजार विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है।

डॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भाम्बू ने कहा कि 30 जून तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग से प्राप्त नवीनतम जानकारी के अनुसार पहली प्रोविजनल मेरिट सूची चार जुलाई को प्रदर्शित की जाएगी। अंतिम मेरिट सूची पांच जुलाई को प्रदर्शित की जाएगी। पहली मेरिट सूची के छात्र पांच से नौ जुलाई तक प्रवेश ले सकते हैं। जिसके बाद अगली तिथि को दूसरी मेरिट सूची 10 जुलाई को प्रदर्शित की जाएगी। छात्र एक जुलाई तक अपने फॉर्म संपादित कर सकते हैं, जबकि दो जुलाई तक ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन


आरकेएसडी के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि पहली मेरिट सूची में परिवर्तन के बाद छात्र एक जुलाई तक अपने आवेदन पत्र को संपादित कर सकते हैं। जो ओटीपी आधारित है। जो छात्रों को सीट आवंटन और विषय संयोजन के बारे में भ्रमित और अस्पष्ट थे। अब तक कॉलेज को लगभग 4500 पंजीकरण प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


इस महीने के अंत तक विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण समाप्त होने तक यह संख्या छह हजार तक पार करने की उम्मीद है। इस अवसर पर डॉ. रामफल मौण, डॉ. एसपी वर्मा, डॉ. श्वेता गर्ग, डॉ. अंकित गर्ग, प्रो. मीनू भूटानी, गौरव शर्मा और पंकज शर्मा ने हेल्प डेस्क और पंजीकरण डेस्क पर छात्रों की सहायता की जा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें