फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 17 जगह मिला लारवा, विभाग ने दिया नोटिस

विज्ञापन
घरों में लगे कूलर में लारवा की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। स्वयं
विज्ञापन
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को जांच के दौरान सोमवार को 17 घरों में डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला। अब तक जिलेभर में 398 घरों में लार्वा मिल चुका है। इन सभी घरों को विभाग की तरफ से नोटिस थमाया जा चुका है और अगर इन घरों में दोबारा लार्वा पाया जाता है तो विभाग की ओर से इन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले साल जिले में डेंगू के 92, चिकनगुनिया के 3 और मलेरिया का एक केस मिला था। विभाग की ओर से अब तक डेंगू के 482 नमूनों की जांच की गई है और सभी निगेटिव मिले हैं। इस बार स्वास्थ्य विभाग की 280 टीमें पूरे जिले में डोर टू डोर सर्वे कर डेंगू और मलेरिया की रोकथाम में जुटी हैं। ये टीम हर 15 दिन में घर में दोबारा पहुंचती हैं और जांच करती हैं। इस दौरान वे घरों में लोगों को जागरूक करने का काम भी करती हैं। विभाग की ओर से जिले के सभी 602 तालाबों में गंबुजिया मछली छोड़ी जा चुकी हैं, ताकि इनमें लारवा न पनप सके।

घरों में लगे कूलर में लारवा की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें