फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जयंती पर लाला लाजपत राय को किया याद

Thu, 29 Jan 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि देते कॉलेज स्टाफ दसस्य व अ​धिकारी।
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक लाला लाजपत राय की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रधान राम बहादुर खुरानिया व प्राचार्या ने दीप प्रज्वलित कर लाला लाजपत राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर छात्राओं ने भाषण व कविता पाठ के माध्यम से उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि लाला लाजपत राय का जीवन साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग व सांयकालीन सत्र प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर आदि भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें