गुहला-चीका। द इंडियन हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल चीका के लक्षित ने रोहतक में आयोजित अभिनंदन शूटिंग रेंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में स्कूल का नाम चमकाया है। इस प्रतियोगिता में लक्षित ने दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर लौटे छात्र को आज विद्यालय में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या हरप्रीत कौर ने विजेता छात्र लक्षित की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ हर छात्र को खेलों में हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। संवाद