गुहला चीका । कुरुक्षेत्र पैनोरमा में लक्षिता भार्गव को सम्मानित करते हुए आयोजक।
गुहला चीका। कुरुक्षेत्र स्थित पैनोरमा में विश्व विज्ञान दिवस के मौके पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुरुक्षेत्र, कैथल, पेहवा, अंबाला आदि शहरों से लगभग 500 छात्रों ने भाग लिया। ज्ञानदीप स्कूल चीका की छात्रा लक्षिता भार्गव ने इशानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में जगह बनाकर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया। लक्षिता के साथ गए विज्ञान अध्यापक शिव कुमार ने मंगलवार की सुबह की सभा में लक्षिता के प्रदर्शन के बारे में बताया। प्रधानाचार्य सुमन लता गोयल ने लक्षिता के इस प्रदर्शन पर खुशी प्रकट करते हुए उसे बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद