फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लाखों रुपये ठगे, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सीवन थाने की पुलिस ने एक युवक को अमेरिका भिजवाने के नाम पर 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सीवन थाने में दी गई शिकायत में खेडी गुलाम अली निवासी महेंद्र पाल ने बताया कि वह अपने बेटे को विदेश भेजना चाहता था। इसे लेकर उसकी बातचीत उसके पड़ोसी गुरविंदर सिंह व गुरजंट के साथ हुई। गुरविंदर ने बताया कि गुरजंट युवाओं को विदेश भिजवाने का काम करता है।

इसके बाद गुरजंट की पत्नी नवजोत को तथा गुरविंदर सिंह फरवरी 2024 में उसे घर आए और उसे व उसके बेटे को विदेश भेज कर कमाई के सपने दिखाए। बाद में आरोपियों ने उसे जितेंद्र उर्फ सोनू निवासी गांव बरोट, जोग सिंह निवासी फरल व गुरदीप सिंह व मीत कौर निवासी पलट जिला जालंधर पंजाब व सर्बजीत सिंह निवासी गांव भोगपुर जिला जालंधर पंजाब से भी मिलवाया।
विज्ञापन


सभी ने उसे कहा कि वे उसके बेटे को अमेरिका भेज देंगे। इसके लिए 50 लाख रुपये की राशि देनी होगी। मार्च 2024 में उसने 17 लाख 90 हजार रुपये व बेटे के दस्तावेज दे दिए। जब तीन महीने के बावजूद जब उसका वीजा नहीं आया तो आरोपी ने बताया कि नौ जून 2024 को उसके बेटे की फ्लाइट है।

आरोपियों ने उसके बेटे को दुबई भिजवा दिया। उसका बेटा नवीन दो महीने तक दुबई में रहा इसके बाद आरोपियों ने आठ अगस्त 2024 को उसे दुबई से जकार्ता इंडोनेशिया भिजवा दिया। इस पर आरोपी ने उसे 25 लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा। बाद में आरोपियों को उसकी ओर से 21 लाख 90 हजार रुपये की राशि दे दी गई। इसके बाद आरोपियों ने उससे दो लाख की राशि ले ली।

तीन सितंबर 2024 को जब उसके बेटे को जकार्ता से क्यूबा भेजा तो चेक करने पर उसके दस्तावेज नकली पाए गए और उसे भारत वापस भेज दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने 10 सितंबर 2024 को उसके बेटे को नई दिल्ली से बैंकाक भेज दिया व बाद में इंडोनेशिया के रास्ते से क्यूबा भेज दिया 10 अक्तूबर 2024 को उसकी ओर से आरोपियों को चार लाख 50 हजार की राशि दे दी गई 22 अक्तूबर 2024 को उसके बेटे को वर्क परमिट की बात कह कर क्यूबा से केमेन आइलैंड भिजवा दिया वहां पर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जब उसके दस्तावेज चेक किया तो उसके वर्क परमिट के दस्तावेज फर्जी पाए गए व उसे फिर से अथॉरिटी ने हिरासत में लेते हुए जेल में डाल दिया।

आरोपियों ने कहा कि उसका बेटा अमेरिका गया हुआ है वह वहां पर किसी कैंप में है। बाद में बेटे को 26 अक्तूबर को वापस भारत भेज दिया गया। आरोपियों से अपना रुपया मांगा तो एक लाख 90 हजार मिले और शेष रकम के नाम पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


सीवन थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुरजंट सिंह, गुरदीप सिंह, जितेंद्र और सर्वजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें