फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लखपति दीदी जांचेंगी पानी की गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लखपति अब पानी की गुणवत्ता की भी जांच करेंगी। वे जन स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में काम करेंगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के निदेशक इंजीनियर राजीव बातीश के निर्देशानुसार कैथल की सभी 277 ग्राम पंचायतों में पानी की गुणवत्ता की जांच की योजना शुरू की है।

इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत से स्वयं सहायता समूह की एक महिला को नामांकित किया जाएगा जो पानी की जांच की गुणवत्ता की जांच करेगी।

जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बताया कि गांवों में ग्राम जल एवं सीवरेज कमेटी में नामांकित लखपति दीदी को पानी की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद वे महीने में कम से कम 25 दिन प्रतिदिन तीन पानी के नमूनों की जांच करेंगी। हर जांच के लिए उन्हें 10 रुपये प्रति सैंपल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


इस योजना के तहत न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी बल्कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने का अवसर भी मिलेगा। पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच से ग्रामीणों में जल गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और जलजनित बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बताया कि यह योजना जल जीवन मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार में मील का पत्थर साबित होगी।
योजना के मुख्य बिंदु
n
277 ग्राम पंचायतों में कमेटी से एक लखपति दीदी नामांकित की जाएगी।

n
प्रत्येक दीदी को पानी की जांच के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

n
हर दीदी महीने में 25 दिन, प्रतिदिन तीन सैंपल की जांच करेगी।

n
प्रत्येक सैंपल जांच के लिए 10 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

n
इससे ग्रामीणों में स्वच्छ जल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें