फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: क्योड़क गांव का बॉक्सर हर्ष बना उभरता सितारा, राज्य स्तर पर जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
हर्ष
विज्ञापन
कैथल।
विज्ञापन

क्योड़क गांव का युवा बॉिक्संग खिलाड़ी हर्ष ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल में अलग पहचान बनानी शुरू कर दी है। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले हर्ष ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर गांव और जिले का नाम रोशन किया। हर्ष वर्तमान में डिफेंस पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वे पिछले चार वर्षों से नियमित रूप से बॉक्सिंग का अभ्यास कर रहा हैं।
विज्ञापन

हर्ष ने बताया कि खेल के प्रति उनका रुझान बचपन से ही था और परिवार के सहयोग से अपने लक्ष्य के रूप में अपनाया। पिता सुभाष किसान हैं और खेती-बाड़ी से ही घर का खर्च चलता है। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। हर्ष रोजाना करीब पांच घंटे अभ्यास करते हैं। छोटू राम इंडोर स्टेडियम में कोच अमरजीत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहा है। कोच अमरजीत का ने बताया कि हर्ष मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी है। बेहतर सुविधाएं और अवसर मिलते रहे तो वे राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीत सकता हैं। राज्य प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतना हर्ष के करियर का अहम पड़ाव माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनका सपना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा और भारत का प्रतिनिधित्व करना है। गांव के लोगों और स्कूल प्रबंधन ने भी हर्ष की उपलब्धि पर गर्व जताया है। खिलाड़ियों को सरकार और प्रशासन से अधिक सहयोग मिलना चाहिए ताकि वे आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर सकें। हर्ष की सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी खेलों में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें