कैथल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य महासचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि शिक्षकों की लंबित मांगो के समाधान को लेकर संगठन की 1 दिसंबर को प्रधान सचिव स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा से सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में बैठक होगी। इसी के मद्देनजर कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित 29 नवंबर के प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
यदि वार्ता में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वहीं से आंदोलन का आह्वान किया जाएगा। केवल आश्वासन के सहारे विभाग नहीं चल सकता और न ही कोई परिणाम निकलता है। विभाग तबादले करने, अध्यापकों व छात्रों की समस्याओं को हल करने में पूर्णतया असफल रहा है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर 12 दिसंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में होने वाली रैली में बड़ी संख्या में अध्यापक शामिल होंगे। इस मौके पर जिला प्रधान रामफल दयोहरा, जिला सचिव अमरनाथ किठाणिया, कैशियर शीशपाल, वरिष्ठ उपप्रधान विद्यावती, सहसचिव शमशेर कालिया, संगठन सचिव सुरेश द्रविड़, प्रैस सचिव मदन गोपाल, ऑडिटर कर्मचंद केसर, कार्यालय सचिव गुरमीत सिंह, जोगिंद्र सिंह मौजूद रहे।