फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बॉक्सिंग में मुकाम बनाने की राह पर कुलतारण के दीपांशु

Tue, 23 Jun 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
दीपांशु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कुलतारण गांव का खिलाड़ी दीपांशु मोस्त्रा कम उम्र में ही बॉक्सिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। 12 वर्षीय दीपांशु पिछले दो वर्षों से नियमित प्रशिक्षण लेकर अपने खेल कौशल को निखार रहा है और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना संजोए हुए है।
दीपांशु मोस्त्रा वर्तमान में शैमरॉक स्कूल में सातवीं कक्षा के छात्र हैं। उनके पिता पूर्व सैनिक कुलविंदर सिंह हैं, जिन्होंने सेना में सेवाएं दी हैं। परिवार में दीपांशु इकलौता है। दीपांशु को बचपन से ही खेलों में रुचि रही है। दो वर्ष पहले उसने बॉक्सिंग को अपने खेल के रूप में चुना और तब से लगातार अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में वह कोच अमरजीत सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। प्रतिदिन सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटे अभ्यास करता है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें फिटनेस, फुटवर्क, पंचिंग तकनीक और रिंग में प्रदर्शन से संबंधित बारीकियां सिखाई जाती हैं। नियमित अभ्यास के कारण उनके खेल में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है।
कोच अमरजीत सिंह का कहना है कि दीपांशु मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। वह हर बार प्रशिक्षण के लिए समय पर आ जाता है। खेल के प्रति उसका समर्पण उसे आगे बढ़ने में मदद करेगा। यदि वह इसी तरह लगातार मेहनत करता रहा तो आने वाले समय में जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
विज्ञापन

दीपांशु का कहना है कि उसका लक्ष्य एक सफल बॉक्सर बनना और अपने गांव, जिले तथा प्रदेश का नाम रोशन करना है। इसके लिए वह पूरी लगन और मेहनत के साथ अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें