फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरपंच एसोसिएशन के प्रधान बने कृष्ण कुमार

Tue, 06 May 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। ब्लॉक विकास एवं पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को हुई सरपंच एसोसिएशन की विशेष बैठक में सर्वसम्मति से कांगथली गांव के सरपंच कृष्ण कुमार को एसोसिएशन का प्रधान चुना गया।

इसके अलावा खरकां के सरपंच जोनी ग्रोवर को उप-प्रधान, अटैला के सरपंच प्रवीण कुमार को खजांची, कवारतन के सरपंच इंद्र कुमार को सचिव, तथा पक्की पिसोल के सरपंच करनैल सिंह को महासचिव नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


कार्यकारिणी के गठन के बाद नवनियुक्त प्रधान कृष्ण कुमार व उप-प्रधान जोनी ग्रोवर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह एसोसिएशन केवल एक पदाधिकारियों का समूह नहीं, बल्कि गांव-गांव की आवाज है। एसोसिएशन का उद्देश्य केवल सरपंचों की एकता को बढ़ाना ही नहीं, बल्कि हर गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि भविष्य में हर गांव की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा, और शासन-प्रशासन तक सरपंचों की बात मजबूती से पहुंचाई जाएगी। उन्होंने सरपंचों और प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय बनाए रखें और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करें।

खजांची प्रवीण कुमार ने कहा कि एसोसिएशन के कार्यों में वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। सचिव इंद्र कुमार ने बताया कि एसोसिएशन का प्रत्येक निर्णय लिखित और नियमानुसार लिया जाएगा। महासचिव करनैल सिंह ने कहा कि वे एसोसिएशन और प्रशासन के बीच मजबूत सेतु की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें सड़कों की हालत, पेयजल व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं साझा की और उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर सहमति बनी। सभी सरपंचों व प्रतिनिधियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें